गुजरात मॉडल है वोट चोरी की साजिश': वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का दमदार संबोधन

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 11वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां उन्होंने बीजेपी पर 'गुजरात मॉडल' को वोट चोरी का मॉडल बताकर तीखा हमला बोला। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने भी बीजेपी पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने का गंभीर आरोप लगाया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 27, 2025 • 6:37 PM  153
राजनीति
NEWS CARD
Logo
गुजरात मॉडल है वोट चोरी की साजिश': वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का दमदार संबोधन
“गुजरात मॉडल है वोट चोरी की साजिश': वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का दमदार संबोधन”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 Aug 2025
https://thekhatak.com/gujarat-model-is-a-conspiracy-to-steal-votes-rahul-gandhi-s-powerful-speech-in-muzaffarpur-on-the-11th-day-of-voter-adhikar-yatra
Google News
Copied
गुजरात मॉडल है वोट चोरी की साजिश': वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का दमदार संबोधन

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का आज 11वां दिन था। यह यात्रा बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल गांधी ने एक विशाल सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला और 'गुजरात मॉडल' को वोट चोरी का मॉडल करार दिया।

राहुल ने कहा, "2014 से पहले वोट चोरी की शुरुआत गुजरात में हुई थी। गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, बल्कि यह वोट चोरी का मॉडल है, जिसे बीजेपी ने 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया। पहले हमारे पास इसका कोई सबूत नहीं था, लेकिन महाराष्ट्र में हमें पक्के सबूत मिले हैं। लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीतता है, लेकिन चार महीने बाद विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन कहीं दिखता ही नहीं। चुनाव आयोग ने लाखों-करोड़ों वोट जोड़े, और ये सारे वोट बीजेपी के खाते में चले गए, जिससे वे चुनाव जीतते हैं।"

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का समर्थन: 'वोटर लिस्ट से नाम हटाना आतंकवाद से भी खतरनाक'

इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाना आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली बना लिया है। राहुल गांधी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं दिखता। वे जो कहते हैं, वह केवल मंच की बातें नहीं, बल्कि सच्चाई है।" स्टालिन ने जोर देकर कहा कि बिहार में गठबंधन की जीत पक्की है, और बीजेपी डर के मारे निष्पक्ष चुनाव को रोकने की कोशिश कर रही है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter