हैदराबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा: खतरनाक केमिकल से बन रहा था अदरक-लहसुन पेस्ट
हैदराबाद में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में सहारा गोल्ड कंपनी में खतरनाक केमिकल एसिटिक एसिड से अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने का खुलासा हुआ। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार पेस्ट और कच्चा माल जब्त किया गया। मामले में कंपनी मालिक को गिरफ्तार किया गया है और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों की सेहत और बाजार में बिक रहे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में “सहारा गोल्ड” नाम की कंपनी में बड़े पैमाने पर मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में क्या मिला?