NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को NEET री-एग्जाम के लिए मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र

NEET पुनर्परीक्षा से ठीक पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 20, 2026 • 10:59 AM  2
भारत
NEWS CARD
Logo
NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को NEET री-एग्जाम के लिए मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र
“NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को NEET री-एग्जाम के लिए मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/600129
20 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/600129
Google News
Copied
NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को NEET री-एग्जाम के लिए मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुनर्परीक्षा से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद को 21 जून को आयोजित होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबूधाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया।

अब्दुल्लाह ने परीक्षा केंद्र के लिए अपनी प्राथमिकताओं में नागपुर, वर्धा और भंडारा का चयन किया था। इसके बावजूद उन्हें विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित होने से छात्र और उसके परिवार की चिंता बढ़ गई। छात्र का कहना है कि उसके पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में इतनी कम अवधि में विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं है।

परीक्षा में केवल एक दिन शेष रहने के कारण परिवार मानसिक तनाव में है। इससे पहले आयोजित परीक्षा में छात्र को नागपुर में ही केंद्र मिला था, लेकिन पुनर्परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में अबूधाबी केंद्र दर्शाया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter