दुबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है 19 वर्षीय NEET छात्रा ने किया सुसाइड 2 दिन में चौथी घटना!
तमिलनाडु के कोयंबटूर में नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा अनुकीर्तना ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने अपने परिजनों को वॉट्सएप पर संदेश भेजकर परीक्षा और दोबारा एग्जाम देने को लेकर डर और मानसिक तनाव की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोयंबटूर (तमिलनाडु):
कोयंबटूर के कोवईपुदुर स्थित पार्क टाउन इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा अनुकीर्तना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी और बुधवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने घटना से पहले अपने चाचा और कुछ करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप पर संदेश भेजे थे, जिनमें उसने मानसिक तनाव और परीक्षा को लेकर डर की बात कही थी। बताया जा रहा है कि वह दोबारा परीक्षा देने को लेकर काफी दबाव और चिंता महसूस कर रही थी।