ममता से मर्डर तक: आखिर क्यों बच्चों की कातिल बन रही हैं मम्मियां? देशभर की घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

केरल से गाजियाबाद और राजस्थान से तेलंगाना तक बच्चों की हत्या में मांओं के नाम सामने आने की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 4, 2026 • 4:49 PM  193
भारत
NEWS CARD
Logo
ममता से मर्डर तक: आखिर क्यों बच्चों की कातिल बन रही हैं मम्मियां? देशभर की घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
“ममता से मर्डर तक: आखिर क्यों बच्चों की कातिल बन रही हैं मम्मियां? देशभर की घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 Jun 2026
https://thekhatak.com/mothers-killing-children-rising-cases-india-social-mental-health-concern
Google News
Copied
ममता से मर्डर तक: आखिर क्यों बच्चों की कातिल बन रही हैं मम्मियां? देशभर की घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

केरल में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 18 महीने के मासूम बच्चे की पसलियां तोड़ दीं और उसके शरीर पर 91 घाव दिए। वहीं गाजियाबाद में एक सौतेली मां ने दूध मांगने पर 3 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। इन घटनाओं को पढ़ने और सुनने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है?

मां... एक ऐसा शब्द जिसे सदियों से प्रेम, त्याग और समर्पण की मिसाल माना जाता है। मां को ममता की मूरत कहा जाता है। वह अपने बच्चों के लिए हर दर्द सह लेती है, अपनी खुशियां कुर्बान कर देती है और हर मुश्किल में उनके सामने ढाल बनकर खड़ी रहती है। शायद यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में मां को भगवान के समान दर्जा दिया गया है।

हिंदी सिनेमा ने भी हमेशा मां की इसी छवि को पर्दे पर उतारा है। चाहे 1957 में आई नर्गिस की फिल्म "मदर इंडिया" हो, 1991 में आई जयाप्रदा और जितेंद्र की "मां", या फिर 2017 में रिलीज हुई श्रीदेवी की "मॉम"। दौर बदलता गया, लेकिन फिल्मों में मां का चरित्र हमेशा अपने बच्चों के लिए लड़ने और त्याग करने वाली महिला के रूप में ही दिखाया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter