कुदरत का कहर:बादल फटने से भारी तबाही, 12 की मौत, कई लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही, 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, मचैल माता यात्रा प्रभावित। राहत और बचाव कार्य तेज, सैकड़ों सड़कें बंद।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 14, 2025 • 4:22 PM  36
भारत
NEWS CARD
Logo
कुदरत का कहर:बादल फटने से भारी तबाही, 12 की मौत, कई लापता
“कुदरत का कहर:बादल फटने से भारी तबाही, 12 की मौत, कई लापता”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Aug 2025
https://thekhatak.com/natural-calamity-12-killed-many-missing-in-flash-floods
Google News
Copied
कुदरत का कहर:बादल फटने से भारी तबाही, 12 की मौत, कई लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीजन में स्थित चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने दस्तक दी। बादल फटने की घटना ने इलाके को तबाही के मंजर में बदल दिया। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता तीर्थयात्रा के लिए चशोटी गांव में जुटे थे। चशोटी इस पवित्र यात्रा का पहला पड़ाव है, जहां से श्रद्धालु 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर की ओर पैदल यात्रा शुरू करते हैं। उस समय वहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई छोटी-मोटी दुकानें थीं। लेकिन बादल फटने से आए तेज पानी और मलबे ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। लंगर शेड समेत कई संरचनाएं बाढ़ में बह गईं, और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए।

मचैल माता यात्रा: आस्था का प्रतीक, आपदा की त्रासदी

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter