युवा प्रतिभा ने IIMC में चयनित होकर रचा कीर्तिमान, क्षेत्र में उत्साह

राजस्थान के भरत कुमार ने IIMC के हिंदी जर्नलिज्म पाठ्यक्रम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अध्ययनरत भरत की इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 26, 2025 • 3:41 PM  418
भारत
NEWS CARD
Logo
युवा प्रतिभा ने IIMC में चयनित होकर रचा कीर्तिमान, क्षेत्र में उत्साह
“युवा प्रतिभा ने IIMC में चयनित होकर रचा कीर्तिमान, क्षेत्र में उत्साह”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Jun 2025
https://thekhatak.com/young-talent-set-a-record-by-getting-selected-in-iimc-enthusiasm-in-the-field
Google News
Copied
युवा प्रतिभा ने IIMC में चयनित होकर रचा कीर्तिमान, क्षेत्र में उत्साह

राजस्थान के धोरीमना निवासी भरत कुमार ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान, भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म पाठ्यक्रम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन संचालित IIMC को देश का सर्वोच्च मीडिया शिक्षण संस्थान माना जाता है, जहां से पढ़कर कई नामचीन पत्रकार, संपादक और जनसंचार विशेषज्ञ निकले हैं।

भरत कुमार, जो वर्तमान में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में अध्ययनरत हैं, ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बचपन से ही मेरा सपना था कि मैं एक योग्य और जिम्मेदार पत्रकार बनूं। IIMC जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में चयनित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यहां मुझे देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और अनुभवी पत्रकारों के साथ सीखने और संवाद करने का अवसर मिलेगा, जो मेरे व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

भरत की इस उपलब्धि से धोरीमना गांव में हर्ष का माहौल है। उनके सहपाठियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भरत ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण लाया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter