जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक रद्द, सैकड़ों यात्री हुए परेशान; गुस्साए पैसेंजर्स ने काउंटर पर किया हंगामा

जयपुर से इंडिगो की अहमदाबाद और उदयपुर जाने वाली दो सुबह की फ्लाइट्स अचानक रद्द होने से सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। एयरक्राफ्ट की कमी और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए फ्लाइट कैंसिल की गई। गुस्साए यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर जमकर हंगामा किया और रिफंड-अल्टरनेटिव फ्लाइट की मांग की।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 26, 2025 • 1:43 PM  18
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक रद्द, सैकड़ों यात्री हुए परेशान; गुस्साए पैसेंजर्स ने काउंटर पर किया हंगामा
“जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक रद्द, सैकड़ों यात्री हुए परेशान; गुस्साए पैसेंजर्स ने काउंटर पर किया हंगामा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Nov 2025
https://thekhatak.com/indigo-flights-cancelled-jaipur-ahmedabad-udaipur-passengers-protest-nov-2025
Google News
Copied
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक रद्द, सैकड़ों यात्री हुए परेशान; गुस्साए पैसेंजर्स ने काउंटर पर किया हंगामा

जयपुर, 26 नवंबर 2025: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो एयरलाइंस ने तकनीकी कारणों और एयरक्राफ्ट की कमी का हवाला देकर अपनी दो महत्वपूर्ण घरेलू फ्लाइट्स को आखिरी समय में रद्द कर दिया। रद्द हुई फ्लाइट्स में जयपुर–अहमदाबाद (फ्लाइट नंबर 6E-7217) और जयपुर–उदयपुर (फ्लाइट नंबर 6E-7465) शामिल हैं। दोनों फ्लाइट्स सुबह 8:30 से 10:30 बजे के बीच निर्धारित थीं।

यात्रियों का गुस्सा फूटा, काउंटर पर की नारेबाजी फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही टर्मिनल-2 पर मौजूद सैकड़ों यात्री भड़क उठे। कई यात्री तो घर से सुबह 5-6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से उनके जरूरी काम छूट गए। कुछ यात्री तो शादी समारोह और बिजनेस मीटिंग के लिए जा रहे थे।गुस्साए यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर पर जमकर हंगामा किया और नारे लगाए:“इंडिगो मुर्दाबाद,“हमें हमारा रिफंड दो,“एयरलाइन की लापरवाही बंद करो,कई यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिसमें वे इंडिगो स्टाफ से उलझते दिख रहे हैं।यात्रियों ने क्या कहा?अहमदाबाद जा रहे एक बिजनेसमैन ने कहा, “मेरी 11 बजे अहमदाबाद में मीटिंग थी। अब पूरी डील पर बन आई है। इंडिगो ने न तो पहले बताया, न ही कोई अल्टरनेटिव फ्लाइट दी। उदयपुर जा रही एक महिला यात्री ने बताया, “मेरी बहन की शादी है, सुबह 9 बजे की फ्लाइट थी। अब शाम तक कोई फ्लाइट नहीं है। हम लोग 5 सदस्य परिवार समेत फंसे हैं।एक बुजुर्ग यात्री ने रोते हुए कहा, “मेडिकल इमरजेंसी थी, अब क्या करेंगे?”इंडिगो का पक्षइंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को बताया कि “ऑपरेशनल और तकनीकी कारणों” से एयरक्राफ्ट उपलब्ध नहीं हो पाया, इसलिए दोनों फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। 

एयरलाइन ने यात्रियों को तीन विकल्प दिए:पूरा रिफंड,अगली उपलब्ध फ्लाइट में मुफ्त री-बुकिंग,क्रेडिट शेल (एक साल तक वैलिड)हालांकि अधिकांश यात्रियों ने कहा कि अगली फ्लाइट शाम 5-6 बजे के बाद की है, जिससे उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter