PM मोदी ने क्यों कहा- घर से काम करें”, WFH से गोल्ड तक… आखिर क्यों बदल रही है सरकार की रणनीति?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से क्या कहा जानिए...
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पैदा हुए संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक बड़ी और अहम अपील जारी की है, जिसका सीधा संबंध देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता से है। तेलंगाना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालातों को देखते हुए हर नागरिक को “राष्ट्रहित पहले” की भावना के साथ कदम उठाने होंगे।
क्या हैं पीएम मोदी की प्रमुख अपीलें?
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की अपील की है, जिनमें शामिल हैं:
- पेट्रोल और डीजल का सीमित उपयोग
- शहरों में मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल
- कार पूलिंग को बढ़ावा देना
- इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का अधिक उपयोग
- पार्सल और माल ढुलाई के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग
- जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम अपनाना
- और एक साल तक सोना खरीदने व विदेश यात्रा टालने पर विचार करना
WFH की फिर क्यों हुई चर्चा?
कोविड महामारी के बाद एक बार फिर वर्क फ्रॉम होम (WFH) मॉडल चर्चा में आ गया है। सरकार का मानना है कि यदि लोग घर से काम करेंगे तो—