IPL 2025: टॉप-2 की जंग में पंजाब किंग्स की चाल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला
श्रेयर अय्यर ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता। मुकाबले का नतीजा प्लेऑफ़ की तस्वीर बदल सकता है।
आईपीएल 2025 के रोमांचक मुक़ाबले में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
ये मैच प्लेऑफ़ की रेस के लिहाज़ से बेहद अहम है। गुजरात टाइटंस के रविवार को अंक गंवाने के बाद अब पंजाब या मुंबई के पास टॉप-2 में पहुंचने का सुनहरा मौका है।
संभावित स्थिति