जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर जाना अब महंगा पड़ेगा: NHAI ने 1 अप्रैल से टोल दरों में की बढ़ोतरी

NHAI ने जयपुर से दिल्ली, अजमेर (किशनगढ़) और सीकर जाने वाले नेशनल हाईवे पर 1 अप्रैल 2026 से टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। दौलतपुरा, मनोहरपुर, ठीकरिया, बड़गांव, सीतारामपुरा, हिंगौनिया और टाटियावास समेत कई टोल प्लाजा प्रभावित हैं। निजी कार चालकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि कमर्शियल और भारी वाहनों के टोल में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कारों के सालाना पास की कीमत भी 3000 से बढ़कर 3075 रुपये हो गई है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 28, 2026 • 10:57 AM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर जाना अब महंगा पड़ेगा: NHAI ने 1 अप्रैल से टोल दरों में की बढ़ोतरी
“जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर जाना अब महंगा पड़ेगा: NHAI ने 1 अप्रैल से टोल दरों में की बढ़ोतरी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Mar 2026
https://thekhatak.com/jaipur-toll-hike-from-april-1-2026-nhai-increases-rates-on-delhi-ajmer-sikar-routes
Google News
Copied
जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर जाना अब महंगा पड़ेगा: NHAI ने 1 अप्रैल से टोल दरों में की बढ़ोतरी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने राजस्थान के जयपुर से जुड़े प्रमुख नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी। प्रभावित रूट्स में जयपुर-दिल्ली (पुराना हाईवे), जयपुर-किशनगढ़ (अजमेर रूट), जयपुर रिंग रोड और जयपुर-सीकर हाईवे शामिल हैं।

कौन-कौन से टोल प्लाजा प्रभावित हैं?

NHAI के नोटिफिकेशन के अनुसार निम्न टोल बूथों पर टोल दरों में इजाफा किया गया है:जयपुर-दिल्ली पुराने हाईवे पर: दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा।जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर: ठीकरिया और बड़गांव टोल प्लाजा।जयपुर रिंग रोड पर: सीतारामपुरा और हिंगौनिया टोल प्लाजा।जयपुर-सीकर हाईवे पर: टाटियावास (तातियावास) टोल बूथ।ये बदलाव मुख्य रूप से नेशनल हाईवे फीस (रेट निर्धारण और संग्रह) नियमों के तहत किए गए हैं, जिसमें मुद्रास्फीति और रखरखाव लागत को ध्यान में रखा जाता है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter