India vs Pakistan: अभिषेक नायर का बड़ा बयान, बोले- भारत को बड़े अंतर से जीतने पर करना चाहिए फोकस
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व कोच अभिषेक नायर ने बड़ा बयान दिया है।
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस अहम मैच से पहले भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अभिषेक नायर का कहना है कि टीम को सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इंग्लैंड में मौसम कभी भी मैच का रुख बदल सकता है। बारिश की स्थिति में नेट रन रेट (NRR) टूर्नामेंट में बेहद अहम भूमिका निभा सकता है।
नायर ने कहा कि भारत को ग्रुप स्टेज में ही मजबूत शुरुआत करनी चाहिए ताकि बाद के मैचों में किसी दबाव की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहिए और विपक्षी टीमों को कम स्कोर पर रोककर मैच जल्दी खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।