IND W vs PAK W Live Streaming: भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच कब और कहां देखें लाइव, जानें पूरी डिटेल
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला रविवार शाम 7 बजे बर्मिंघम में खेला जाएगा।
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत रविवार को करेंगी। यह हाईवोल्टेज मुकाबला बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम इससे पहले 2020 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंच चुकी है, जबकि पाकिस्तान की टीम अब तक टूर्नामेंट में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई है। इस वजह से आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम ने अब तक 40 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 22 में जीत और 18 में हार मिली है। वहीं पाकिस्तान ने 36 मैचों में सिर्फ 9 जीत हासिल की है।