हरियाली शादी: व्लॉगर उमा राम ने पेश की अनोखी मिसाल
पर्यावरण के अनुकूल शादी से युवाओं को मिला नया संदेश, सादगी और सजगता से रचा गया समारोह
शादी हो या कोई भी आयोजन — अब लोग केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ समारोह रचने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण हैं चेन्नई की लाइफस्टाइल और कम्युनिटी व्लॉगर उमा राम, जिन्होंने हाल ही में अपनी शादी को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाकर एक नई पहल की शुरुआत की है। इस तरह उमा ने करीब 110 किलो कचरे को लैंड फिल में जाने से न केवल बचाया बल्कि इसे रीसाइकिल भी किया।
उमा ने शादी समारोह में न केवल प्लास्टिक और फिजूलखर्ची से परहेज किया, बल्कि सजावट से लेकर भोजन और आमंत्रण पत्र तक सभी कुछ ऐसा रखा जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। समारोह में न ढोल-तमाशा था, न ही आतिशबाजी — फिर भी हर मेहमान का दिल जीतने वाली शुद्ध, शांत और सुंदर व्यवस्था थी।
शादी की खास बातें