आकाशीय बिजली का कहर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
झालावाड़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सुनेल, असनावर, अकलेरा और घाटोली क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग प्रभावित हुए। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
राजस्थान के झालावाड़ जिले में बुधवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में एक महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
सुनेल में महिला की मौत
सुनेल थाना क्षेत्र के अरनिया रोड पर स्थित एक खेत में कृषि कार्य के दौरान संतोष बाई नामक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुनेल अस्पताल में भिजवाया।
असनावर में युवक की जान गई
असनावर क्षेत्र के गोरधनपुरा गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। तेज बारिश के बीच हुए इस हादसे ने गांव में मातम छा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।