मेहनत का ऐसा फल… 12वीं के रिजल्ट में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली जोधपुर की बेटी को स्कूल देगा 5 लाख की कार...
जोधपुर की छात्रा मानसी ने 12वीं बोर्ड में 99.20% अंक हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल ने 5 लाख रुपए की कार गिफ्ट देने की घोषणा की है। साधारण परिवार से आने वाली मानसी के पिता फर्नीचर का काम करते हैं और मां आटा चक्की चलाती हैं। जिले का कुल रिजल्ट अच्छा रहा, हालांकि कॉमर्स में गिरावट दर्ज हुई।
जोधपुर 31 मार्च 2026 (राजस्थान):- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जोधपुर की मानसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.20% अंक हासिल किए हैं। अपने उत्कृष्ट अंकों के साथ मानसी ने आर्ट्स में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
मानसी की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके स्कूल ने भी अनोखा सम्मान देने का फैसला लिया है। स्कूल प्रशासन ने मानसी को 5 लाख रुपए की कार गिफ्ट करने की घोषणा की है, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
साधारण परिवार से निकलकर बनाई बड़ी पहचान