विवाहिता ने पति पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने और दहेज प्रताड़ना का आरोप

एक युवा विवाहिता ने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने के साथ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2025 • 1:59 PM  2.8k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
विवाहिता ने पति पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने और दहेज प्रताड़ना का आरोप
“विवाहिता ने पति पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने और दहेज प्रताड़ना का आरोप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jul 2025
https://thekhatak.com/married-woman-accuses-husband-of-making-obscene-videos-and-dowry-harassment
Google News
Copied
विवाहिता ने पति पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने और दहेज प्रताड़ना का आरोप

थाना छांयसा क्षेत्र की एक 19 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, जेठ और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति राहुल, जो पलवल जिले के गांव घाघोट का रहने वाला है, उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही पति, जेठ राहिल और ससुर कल्लू पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

विवाहिता की शिकायत

विवाहिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी कई साल पहले राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने बताया कि जब भी वह पति के साथ होती है, वह अपने दोस्तों को वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो दिखाता है। इसके अलावा, पति, जेठ और ससुर लगातार दहेज कम लाने को लेकर उसे ताने देते हैं और प्रताड़ित करते हैं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका जेठ राहिल कई बार उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश कर चुका है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter