विवाहिता की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का शक, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

24 वर्षीय विवाहिता कमलेश की संदिग्ध मौत, पिता ने पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पति फरार।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 21, 2025 • 11:08 AM  25
क्राइम
NEWS CARD
Logo
विवाहिता की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का शक, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी
“विवाहिता की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का शक, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 Aug 2025
https://thekhatak.com/married-woman-s-suspicious-death-suspected-of-murder-by-strangulation-on-in-laws-side-husband-absconding-police-investigating
Google News
Copied
विवाहिता की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का शक, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के अलवर जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है। मृतका के पिता ने बेटी के पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

कठूमर के रेला गांव निवासी मुखराम जाट ने बताया कि उनकी बेटी कमलेश का विवाह दो साल पहले अलवर के राजकमल एनक्लेव, खुदनपुरी निवासी कुलदीप जाट के साथ हुआ था। कमलेश की छह महीने की एक बेटी भी है। बुधवार शाम ससुराल पक्ष ने मुखराम को सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। अस्पताल पहुंचने पर कमलेश के गले पर हाथ के निशान देखकर परिजनों को हत्या का शक हुआ।

मुखराम ने बताया, "हमें पूरा यकीन है कि कमलेश की गला घोंटकर हत्या की गई है। पहले भी ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया था।" परिजनों ने कमलेश के पति कुलदीप, सास शीला देवी और ससुर रमन लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter