Off Season में होटल इंडस्ट्री को मिला नया सहारा, सौर ऊर्जा बनी बचत का ज़रिया
जयपुर के 50% से ज्यादा होटल हुए ग्रीन, सोलर रूफटॉप से 60% तक बिजली खर्च में कमी
जयपुर,
हर साल करीब छह महीने तक पर्यटन नगरी जयपुर में ऑफ सीजन रहता है। इस दौरान शहर के होटल, चाहे बजट होटल हों या पांच सितारा, वित्तीय संकट से जूझते हैं। लेकिन अब कई होटलों ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। इन्होंने ग्रीन एनर्जी, विशेषकर सोलर एनर्जी को अपनाकर लागत में भारी कमी की है।
होटलों ने 100 से 250 किलोवाट क्षमता वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाए हैं, जिससे बिजली खर्च में 60 प्रतिशत तक की बचत हो रही है। इस पहल से होटल व्यवसाय को स्थिरता मिली है और ऑफ सीजन में भी इनकी आय प्रभावित नहीं होती।