शादी नहीं होने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, 11 साल के बच्चे की हत्या में तंत्र-मंत्र का एंगल

पाली के एक गांव में 11 साल का बच्चा मदरसे से घर लौटते वक्त अचानक लापता हो गया। देर शाम तालाब किनारे मिली एक खौफनाक तस्वीर ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 15, 2026 • 4:18 PM  481
क्राइम
NEWS CARD
Logo
शादी नहीं होने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, 11 साल के बच्चे की हत्या में तंत्र-मंत्र का एंगल
“शादी नहीं होने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, 11 साल के बच्चे की हत्या में तंत्र-मंत्र का एंगल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 May 2026
https://thekhatak.com/pali-child-murder-tantra-mantra-case
Google News
Copied
शादी नहीं होने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, 11 साल के बच्चे की हत्या में तंत्र-मंत्र का एंगल

राजस्थान के पाली जिले के सोजत क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 11 साल के मासूम बच्चे की कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के नाम पर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में जो खुलासा किया, उसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी और एक कथित तांत्रिक ने उसे “नरबलि” देने की सलाह दी थी। इसी अंधविश्वास के चलते उसने गांव के ही एक बच्चे को निशाना बनाया।

मदरसे से लौटते वक्त गायब हुआ बच्चा

जानकारी के अनुसार बच्चा गुरुवार दोपहर मदरसे से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही एक परिचित युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में गांव से करीब 500 मीटर दूर तालाब के पास झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे और गला काटा गया था।

घटनास्थल पर मिले तंत्र-मंत्र से जुड़े सामान

पुलिस को मौके से टूटा हुआ मटका, लाल कपड़ा, लकड़ी की बल्ली और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली है। एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं प्रारंभिक जांच में मामला तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ा माना जा रहा है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter