देशभक्ति की मिठास भारत-पाक तनाव के बीच जयपुर की मिठाई दुकानों में 'पाक' शब्द हटाकर 'श्री' और 'भारत' जोड़ने की नई मुहिम, अब 'मोती श्री' और 'आम श्री' से होगी मिठाइयों की पहचान

अब ‘बीकानेरी मोती पाक’ को ‘बीकानेरी मोती श्री’, ‘चांदी भस्म पाक’ को ‘चांदी भस्म श्री’ और ‘स्वर्ण भस्म पाक’ को ‘स्वर्ण भस्म श्री’ नाम से बेचा जा रहा है। ग्राहकों ने इस पहल को जमकर सराहा है और इसे एक “मीठा” देशभक्ति का कदम बताया है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 25, 2025 • 11:06 AM  16
भारत
NEWS CARD
Logo
देशभक्ति की मिठास भारत-पाक तनाव के बीच जयपुर की मिठाई दुकानों में 'पाक' शब्द हटाकर 'श्री' और 'भारत' जोड़ने की नई मुहिम, अब 'मोती श्री' और 'आम श्री' से होगी मिठाइयों की पहचान
“देशभक्ति की मिठास भारत-पाक तनाव के बीच जयपुर की मिठाई दुकानों में 'पाक' शब्द हटाकर 'श्री' और 'भारत' जोड़ने की नई मुहिम, अब 'मोती श्री' और 'आम श्री' से होगी मिठाइयों की पहचान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 May 2025
https://thekhatak.com/patriotic-sweetness-new-campaign-to-add-shri-and-bharat-by-removing-the-word-pak-in-jaipur-s-sweet-shops-amid-indo-pak-tensions-will-now-identify-sweets-from-moti-shri-and-aam-shri
Google News
Copied
देशभक्ति की मिठास भारत-पाक तनाव के बीच जयपुर की मिठाई दुकानों में 'पाक' शब्द हटाकर 'श्री' और 'भारत' जोड़ने की नई मुहिम, अब 'मोती श्री' और 'आम श्री' से होगी मिठाइयों की पहचान

जयपुर : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब शहर की मिठाई की दुकानों पर भी साफ दिखने लगा है। मिठाई सिर्फ स्वाद ही नहीं, अब देशभक्ति का प्रतीक भी बनती जा रही है। जयपुर के कई नामी-गिरामी मिष्ठान भंडारों में मिठाइयों के पारंपरिक नामों में बदलाव किया जा रहा है, जिसमें ‘पाक’ शब्द को हटाकर उसकी जगह ‘श्री’ या ‘भारत’ जोड़ा जा रहा है।

जहां पहले दुकानों की शेल्फ पर ‘मोती पाक’, ‘आम पाक’, ‘मैसूर पाक’, ‘गोंद पाक’ जैसी मिठाइयों के नाम आम थे, अब वहीं नई पहचान के साथ ‘मोती श्री’, ‘आम श्री’, ‘मैसूर श्री’ और ‘गोंद श्री’ जैसे नाम दिखाई दे रहे हैं। इस बदलाव के पीछे एक गहरा देशभक्ति का भाव छिपा है, जो ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

त्योहार संचालिका अंजली जैन ने बताया कि हाल ही में कई ग्राहक आने लगे जो मिठाइयों में ‘पाक’ शब्द देखकर असहज महसूस करते थे। “लोग कहते हैं कि नाम बदल दो, ‘पाक’ सुनकर अच्छा नहीं लगता,” उन्होंने बताया। इसके बाद उनकी टीम ने विचार-विमर्श कर कुछ पारंपरिक मिठाइयों के नाम बदलने का फैसला लिया।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter