बाड़मेर: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में फिर इजाफा, इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने बढ़ाई पुलिस की चिंता
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा को एक बार फिर बढ़ाया गया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों और इंटेलिजेंस की ताजा रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर :बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा को एक बार फिर बढ़ाया गया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों और इंटेलिजेंस की ताजा रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा में अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। खास बात यह है कि महज तीन महीने पहले ही भाटी की अतिरिक्त सुरक्षा में लगाए गए पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) को हटाया गया था, लेकिन अब बदले हालातों के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को फिर से मजबूत करने का फैसला किया गया है।
फिलहाल, विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुंबई के दौरे पर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके बाड़मेर लौटने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाई जाएगी। इस फैसले की पुष्टि राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने की है। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस से मिले इनपुट्स के आधार पर यह कदम उठाया गया है, हालांकि सुरक्षा कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
सुरक्षा हटाने और फिर बढ़ाने का घटनाक्रम