राजस्थान में OBC का पूरा गणित सामने आया, 7 समुदायों के हाथ में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी; चुनाव से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

राजस्थान में OBC राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार OBC आबादी 3.63 करोड़ से ज्यादा है और 7 समुदाय मिलकर 55.14% हिस्सेदारी रखते हैं।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 10, 2026 • 3:18 PM | राजस्थान  793
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में OBC का पूरा गणित सामने आया, 7 समुदायों के हाथ में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी; चुनाव से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
“राजस्थान में OBC का पूरा गणित सामने आया, 7 समुदायों के हाथ में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी; चुनाव से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/b7f3c5
10 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/b7f3c5
Google News
Copied
राजस्थान में OBC का पूरा गणित सामने आया, 7 समुदायों के हाथ में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी; चुनाव से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

राजस्थान में आगामी पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से जुड़ी एक अहम सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग की ओर से तैयार की गई इस विस्तृत रिपोर्ट में प्रदेश के 92 OBC समुदायों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का सर्वे किया गया है। इनमें सबसे पिछड़े वर्ग यानी MBC की श्रेणी में आने वाले पांच समुदाय भी शामिल हैं।

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में OBC आबादी 3.63 करोड़ से ज्यादा है। रिपोर्ट में अलग-अलग समुदायों की आबादी, सरकारी नौकरियों में भागीदारी, स्वरोजगार, श्रम भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े आंकड़े सामने रखे गए हैं। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में OBC आरक्षण तय करने के लिहाज से भी इस रिपोर्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट के सबसे अहम आंकड़ों में से एक यह है कि राजस्थान के सात प्रमुख OBC समुदाय मिलकर कुल OBC आबादी का 55.14 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं।

kratika Jethwani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter