AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा का बड़ा आरोप: बोले- पार्टी में टॉक्सिक माहौल, चंद लोगों के हाथों में सिमटी
AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि AAP अब टॉक्सिक माहौल वाली पार्टी बन गई है, जहां काम करने और बोलने की आजादी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 7 सांसदों का पार्टी छोड़ना इस बात का संकेत है कि पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है। इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में BJP की ताकत बढ़ गई है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने पार्टी छोड़ने के बाद अपना पहला वीडियो जारी कर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है और कुछ “करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड” लोगों के हाथों में सिमट गई है, जो देशहित के बजाय निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं।
राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी के अंदर का वर्क एनवायरनमेंट “टॉक्सिक” हो चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काम करने और संसद में बोलने तक से रोका जाता था। उनके मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों से वे इस माहौल को महसूस कर रहे थे और अंततः पार्टी छोड़ना ही सही विकल्प लगा।
उन्होंने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन अगर 7 सांसद एक साथ पार्टी छोड़ रहे हैं, तो क्या सभी गलत हो सकते हैं?” चड्ढा ने यह भी कहा कि वे AAP के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं और उन्होंने अपने जीवन के 15 साल इस पार्टी को दिए, लेकिन अब यह वह पार्टी नहीं रही जिसके उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई थी।