राजस्थान में पहली बार विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में मची खलबली..

राजस्थान में पहली बार किसी विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बागीदौरा से BAP विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने जयपुर के ज्योति नगर में 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पटेल ने विधानसभा में खनन से जुड़े सवाल वापस लेने के लिए 20 करोड़ की मांग की थी, जो 2.5 करोड़ में सेटल हुई। पैसे लेकर एक शख्स फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। BAP सांसदों ने इसे साजिश बताया, जबकि ACB ने सबूतों के साथ कार्रवाई की पुष्टि की।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 4, 2025 • 10:08 PM  11.4k
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में पहली बार   विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में मची खलबली..
“राजस्थान में पहली बार विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में मची खलबली..”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 May 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-mla-jaykrishna-patel-arrested-in-bribery-case
Google News
Copied
राजस्थान में पहली बार   विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में मची खलबली..

रिपोर्ट/राजेंद्र सिंह : राजस्थान की सियासत में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बांसवाड़ा के बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नवनिर्वाचित विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। यह राजस्थान के इतिहास में पहला मौका है, जब किसी विधायक को रिश्वतखोरी के आरोप में इस तरह गिरफ्तार किया गया। 20 करोड़ की मांग से शुरू हुई यह डील 2.5 करोड़ में सेटल हुई, और 4 मई को जयपुर के ज्योति नगर में विधायक के सरकारी क्वार्टर में 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए ACB ने जाल बिछाकर पटेल को पकड़ लिया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पैसे लेकर एक अज्ञात शख्स मौके से फरार हो गया! 

कौन हैं जयकृष्ण पटेल?

जयकृष्ण पटेल बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने। 2024 के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी सुभाष तंबोलिया को हराकर सनसनी मचा दी थी। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में BAP की जीत ने पार्टी को नई ताकत दी थी। विधायक बनने के बाद पटेल ने खनन और जल संसाधनों की मरम्मत से जुड़े सवाल विधानसभा में उठाए। इतना ही नहीं, उन्होंने भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ विधानसभा के बाहर पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया था। लेकिन ACB की कार्रवाई ने उनके इस "साफ-सुथरे" चेहरे पर सवालिया निशान लगा दिया।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter