“राजस्थान बीजेपी में बड़ा बदलाव आने वाला… क्या बदलने जा रहा है पार्टी का पूरा ढांचा?”
राजस्थान बीजेपी बड़ा बदलाव करने की तैयारी में—नया मुख्यालय, 7 जिलों में नए कार्यालयों का उद्घाटन। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से संगठन में नई हलचल।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अब संगठन को नए ढांचे में मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी का प्रदेश मुख्यालय बदलने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस संबंध में यूडीएच मंत्री Jhabar Singh Kharra ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश कार्यालय के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही कई जिला कार्यालयों के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार काम चल रहा है।
7 जिलों में नए कार्यालय, एक का शिलान्यास
पार्टी संगठन विस्तार के तहत राजस्थान के 7 जिलों—टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर—में नए भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा।