ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, दो साल से ले रहे थे 20-20 हजार रुपये

बाड़मेर जिले में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 23 वर्षीय युवक कौशलाराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले बनाए 44 सेकंड के वीडियो में उसने भंवरलाल सहित कुछ लोगों पर दो साल से 20-20 हजार रुपये की वसूली और लड़कियां भेजकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 6, 2026 • 4:49 PM  249
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, दो साल से ले रहे थे 20-20 हजार रुपये
“ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, दो साल से ले रहे थे 20-20 हजार रुपये”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Jan 2026
https://thekhatak.com/barmer-youth-suicide-blackmailing-video-accusation-extortion
Google News
Copied
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, दो साल से ले रहे थे 20-20 हजार रुपये

बाड़मेर (राजस्थान): ब्लैकमेलिंग की निरंतर परेशानी और धमकियों से आहत होकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने एक 44 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने मुख्य आरोपी भंवरलाल सहित दो-तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। युवक ने वीडियो में बताया कि आरोपी उसे लड़कियां भेजकर ब्लैकमेल करते थे और पिछले दो साल से हर बार 20 हजार रुपये वसूलते थे। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुना।

घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के मूढों की ढाणी की है। मृतक की पहचान डऊकियों की ढाणी भूरटिया निवासी कौशलाराम (23 वर्ष), पुत्र अणदाराम के रूप में हुई है। कौशलाराम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को वह अपने घर से मूढों की ढाणी गांव गया था। वहां एक सुनसान मकान में उसने अपने मफलर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उन्हें शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नागाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और शव को फंदे से उतारकर बाड़मेर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भेज दिया।मृतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें ब्लैकमेलिंग और लगातार परेशान करने के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई। रिपोर्ट में मुख्य आरोपी के रूप में भंवरलाल पुत्र मगाराम, निवासी नागड़दा का नाम लिया गया। पुलिस ने बताया कि कौशलाराम के पास एक वीडियो मिला है, जिसमें वह भंवरलाल और उसके साथियों पर आरोप लगा रहा है। वीडियो में कौशलाराम ने कहा कि आरोपी उसे लड़कियां भेजकर फंसाते थे और फिर ब्लैकमेल करके पैसे वसूलते थे।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter