बाड़मेर के नए एसपी बने IPS चूनाराम जाट, नशा और साइबर क्राइम पर सख्ती; इंटरनेशनल बॉर्डर सुरक्षा पर खास फोकस
बाड़मेर में आईपीएस चूनाराम जाट ने नए एसपी के रूप में पदभार संभाला। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए समारोह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पद संभालते ही उन्होंने नशे और साइबर क्राइम को जिले की बड़ी चुनौतियां बताते हुए इनके खिलाफ विशेष टीम बनाकर सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।
बाड़मेर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आईपीएस अधिकारी चूनाराम जाट ने विधिवत रूप से एसपी पदभार संभाल लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच हुए इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, वहीं अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने से पहले पंडित द्वारा तिलक और मोली बांधने की रस्म निभाई गई। इसके बाद औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभालते ही एसपी जाट ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं।
नशे के खिलाफ सख्त अभियान