जोधपुर: प्रेस दिवस पर 80+ पत्रकारों को मिलेगा 'श्याम सेवा अलंकरण 2025' सम्मान बिट्टा ने किया पोस्टर लॉन्च कर दी शुभकामनाएं!

राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर जोधपुर के होटल चंद्रा में श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा 80+ पत्रकारों को 'श्याम सेवा अलंकरण 2025' से सम्मानित किया जाएगा। समारोह का पोस्टर एमएस बिट्टा ने सर्किट हाउस में लॉन्च किया। आयोजन महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी और अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य में होगा। विशिष्ट अतिथि: बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग, कुलगुरु गोविंद सहाय शुक्ला, पदम मेहता। पत्रकारों का चयन उनके योगदान और 'हर घर श्याम' अभियान में सहयोग के आधार पर हुआ।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 13, 2025 • 1:38 PM  28
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर: प्रेस दिवस पर 80+ पत्रकारों को मिलेगा 'श्याम सेवा अलंकरण 2025' सम्मान बिट्टा ने किया पोस्टर लॉन्च कर दी शुभकामनाएं!
“जोधपुर: प्रेस दिवस पर 80+ पत्रकारों को मिलेगा 'श्याम सेवा अलंकरण 2025' सम्मान बिट्टा ने किया पोस्टर लॉन्च कर दी शुभकामनाएं!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
13 Nov 2025
https://thekhatak.com/jodhpur-press-divas-80-patrakaron-ko-shyam-seva-alankaran-2025-bitta-poster-launch
Google News
Copied
जोधपुर: प्रेस दिवस पर 80+ पत्रकारों को मिलेगा 'श्याम सेवा अलंकरण 2025' सम्मान बिट्टा ने किया पोस्टर लॉन्च कर दी शुभकामनाएं!

जोधपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के पावन अवसर पर श्याम भक्ति सेवा संस्थान जोधपुर में एक भव्य आयोजन की तैयारी कर रहा है, जहां विकट परिस्थितियों में जनता तक सच्ची सूचना पहुंचाने वाले 80 से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह सामूहिक पत्रकार सम्मान समारोह 16 नवंबर (रविवार) को दोपहर 3:15 बजे होटल चंद्रा में आयोजित होगा, जिसमें पत्रकारों को 'श्याम सेवा अलंकरण 2025' से नवाजा जाएगा। खास बात यह है कि इन पत्रकारों का चयन उनके योगदान के साथ-साथ संस्थान के 'घर-घर श्याम हर घर शाम' अभियान को मजबूत बनाने में दिए गए सकारात्मक सहयोग के आधार पर किया गया है, जिसकी बदौलत संस्थान को विश्व स्तर पर पहचान मिली है।

आयोजन की शुरुआत जोधपुर के सर्किट हाउस में हुई, जहां ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने समारोह के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया और संस्थान को शुभकामनाएं दीं। बिट्टा ने पत्रकारों की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि वे रात-दिन ड्यूटी पर रहकर दुनिया को सूचनाओं का संदेश देते हैं और जिम्मेदारी से दायित्व निभाते हैं। उन्होंने नए पत्रकारों को सलाह दी कि इतिहास पढ़कर रिपोर्टिंग को और धारदार बनाएं। बिट्टा ने श्याम बाबा से अपनी गहरी आस्था जताते हुए संस्थान की प्रशंसा की, जो 100 मंदिरों में श्याम बाबा की 100 मूर्तियां स्थापित कर पुनीत कार्य कर रहा है।

इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत, आयोजन संयोजक पंडित एसके जोशी समेत समिति सदस्य लक्की गोयल, नवीन भाटी, गौतम उपाध्याय, दमयंती जांगिड़, कन्हैयालाल सबनानी, भूमित्र जोशी, प्रभांशु जोशी, रामेश्वर जांगिड़, राधा कृष्ण शर्मा, पुखराज जांगिड़, रामेश्वर जांगिड़ और राजूराम जांगिड मौजूद रहे।समारोह महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज और सेनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। विशिष्ट अतिथियों में बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु गोविंद सहाय शुक्ला और वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता शामिल होंगे।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter