किरोड़ी लाल मीणा बोले- 1980 से अब तक 156 मुकदमे झेले, जनता के लिए लड़ने पर लगाए गए केस

सवाई माधोपुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन के लोकार्पण समारोह में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि 1980 से अब तक उन पर 156 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें अधिकांश राजनीतिक द्वेष और जनहित के आंदोलनों से जुड़े थे।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 25, 2026 • 5:39 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
किरोड़ी लाल मीणा बोले- 1980 से अब तक 156 मुकदमे झेले, जनता के लिए लड़ने पर लगाए गए केस
“किरोड़ी लाल मीणा बोले- 1980 से अब तक 156 मुकदमे झेले, जनता के लिए लड़ने पर लगाए गए केस”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/127f15
25 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/127f15
Google News
Copied
किरोड़ी लाल मीणा बोले- 1980 से अब तक 156 मुकदमे झेले, जनता के लिए लड़ने पर लगाए गए केस

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि उनके खिलाफ 1980 से अब तक 156 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश राजनीतिक द्वेष भावना के तहत लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि जनहित और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के कारण उन्हें मुकदमों का सामना करना पड़ा।

डॉ. मीणा गुरुवार को सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित अभियोजन भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री गौतम कुमार दक और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद रहे।

‘अब सिर्फ 13 मुकदमे बाकी हैं’

अपने संबोधन में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आंदोलन करने पर उनके खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जाते थे। उन्होंने कहा, “1980 से लेकर अब तक मुझ पर 156 मुकदमे लगाए गए। इनमें से अधिकांश राजनीतिक द्वेष के कारण दर्ज हुए। अब केवल 13 मुकदमे ही शेष हैं।”

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter