राजस्थान में RE-NEET को लेकर 'महा-चक्रव्यूह': 25 सेंटर्स पर 2.9 लाख छात्र देंगे परीक्षा... 50 मीटर तक नेटवर्क ठप करेंगे जैमर, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
देशभर में 21 जून को होने जा रही री-नीट (RE-NEET) परीक्षा को लेकर राजस्थान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 19, 2026 • 4:35 PM 1
र
राजस्थान
NEWS CARD
“राजस्थान में RE-NEET को लेकर 'महा-चक्रव्यूह': 25 सेंटर्स पर 2.9 लाख छात्र देंगे परीक्षा... 50 मीटर तक नेटवर्क ठप करेंगे जैमर, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें”
Read more onthekhatak.com/s/1197ea
19 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/1197ea
Copied
देशभर में 21 जून को आयोजित होने जा रही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी री-नीट (RE-NEET 2026) परीक्षा को लेकर राजस्थान में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के कुल 25 सेंटर्स पर इस बार 2.9 लाख स्टूडेंट्स भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली, नकल या पेपर लीक की अफवाहों को रोकने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन ने 'महा-चक्रव्यूह' तैयार किया है। परीक्षा केंद्रों पर HD क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों के साथ जैमर लगाए गए हैं, जो सेंटर्स के आसपास 50 मीटर तक का मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ब्लॉक कर देंगे।
दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी, लेकिन कड़े सुरक्षा नियमों के तहत परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे एंट्री गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे से ही केंद्रों में प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा।
परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 'एग्जाम स्पेशल ट्रेनें' चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार सुबह 5:30 बजे बाड़मेर से एक स्पेशल ट्रेन रवाना होकर सुबह 9:30 बजे जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में शाम 7:20 बजे भगत की कोठी से बाड़मेर के लिए रवाना होगी। इसी तरह भगत की कोठी से जयपुर के बीच भी एक एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
1. अलवर: ITBP की तैनाती और दिव्यांगों के लिए विशेष केंद्र
अलवर में री-नीट के लिए 27 सेंटर बनाए गए हैं, जहां लगभग 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले के सबसे बड़े बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में 720 छात्र बैठेंगे, जिसके लिए 30 कमरों में 38 HD कैमरे लगाए गए हैं।
दिव्यांगों के लिए विशेष केंद्र: केंद्रीय विद्यालय, मोती डूंगरी को दिव्यांगों के लिए आरक्षित किया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी शौचालय जाता है, तो उसका 'इन और आउट टाइम' रिकॉर्ड होगा।
सुरक्षा बल: केंद्रों की सुरक्षा में आईटीबीपी (ITBP), जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी तैनाती की गई है। गड़बड़ी की सूचना के लिए SOG का हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किया गया है।
2. उदयपुर: जिला स्तरीय समिति करेगी लाइव मॉनिटरिंग
उदयपुर के 29 सेंटर्स की कमान प्रशासन की एक विशेष जिला स्तरीय समिति के हाथों में है। इस समिति में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी उमेश ओझा सहित केंद्रीय विद्यालय 1 और 2 के प्रधानाचार्य (जिन्हें समन्वयक बनाया गया है) शामिल हैं। केंद्रों के भीतर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की एंट्री पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
3. श्रीगंगानगर: 300 मीटर तक 'नो एंट्री जोन' और साइबर सेल की नजर
श्रीगंगानगर के 6 केंद्रों पर 2256 कैंडिडेट पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 300 मीटर के दायरे को 'नो-एंट्री जोन' घोषित किया गया है।
इंटरनेट पर पहरा: जिला साइबर सेल और सोशल मीडिया टीम को एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी के लिए एक्टिव किया गया है।
परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के पास की फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। निर्बाध बिजली के लिए हर सेंटर पर जनरेटर लगाए गए हैं।
4. अजमेर और जोधपुर में व्यापक इंतजाम
अजमेर जिले के 15 सरकारी केंद्रों (अजमेर शहर में 9 और किशनगढ़ में 6) पर कुल 6231 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, जोधपुर में रिकॉर्ड 46 सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां 15 हजार बच्चे एग्जाम में शामिल होंगे। जोधपुर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष टीमें हर सेंटर की लाइव निगरानी करेंगी।
3 मई को रद्द हुई थी परीक्षा, टेलीग्राम पर अब भी रोक
गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक की शिकायतें आई थीं, जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के बाद दोबारा परीक्षा (RE-NEET) कराई जा रही है। पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए टेलीग्राम ऐप पर लगी रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी, जबकि टेलीग्राम का मैसेज-एडिटिंग फीचर भी 30 जून तक ब्लॉक किया गया है।
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
Bringing truth from the ground
राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।