पचपदरा रिफाइनरी में 2 महीने बाद फिर धधकी आग, शुरू हुआ कमर्शियल प्रोडक्शन... इसी सप्ताह से मिलेगा BS-VI डीजल, अगले हफ्ते से पेट्रोल की सप्लाई

बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में उद्घाटन से ठीक पहले लगी आग के बाद मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) को दोबारा सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 19, 2026 • 5:47 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पचपदरा रिफाइनरी में 2 महीने बाद फिर धधकी आग, शुरू हुआ कमर्शियल प्रोडक्शन... इसी सप्ताह से मिलेगा BS-VI डीजल, अगले हफ्ते से पेट्रोल की सप्लाई
“पचपदरा रिफाइनरी में 2 महीने बाद फिर धधकी आग, शुरू हुआ कमर्शियल प्रोडक्शन... इसी सप्ताह से मिलेगा BS-VI डीजल, अगले हफ्ते से पेट्रोल की सप्लाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/747e9e
19 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/747e9e
Google News
Copied
पचपदरा रिफाइनरी में 2 महीने बाद फिर धधकी आग, शुरू हुआ कमर्शियल प्रोडक्शन... इसी सप्ताह से मिलेगा BS-VI डीजल, अगले हफ्ते से पेट्रोल की सप्लाई

राजस्थान के औद्योगिक और ऊर्जा इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) से देश और प्रदेश के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर आई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि रिफाइनरी परिसर में सभी तकनीकी खामियों और मरम्मत कार्यों को पूरी तरह ठीक करके मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) को दोबारा सफलतापूर्वक री-स्टार्ट कर दिया गया है।

यह कामयाबी इसलिए बहुत बड़ी है क्योंकि इसी वर्ष 20 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी के प्रस्तावित भव्य उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले इसके हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन रिसाव के कारण भीषण आग लग गई थी, जिससे उत्पादन और कमीशनिंग का काम पूरी तरह ठप हो गया था। अब लगभग 2 महीने की चौबीसों घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने इस खराबी को दूर कर रिफाइनरी को फिर से पूरी क्षमता के साथ चालू कर दिया है।

पटरी पर लौटा फ्यूल प्रोडक्शन: LPG और पेटकोक की बिक्री तुरंत शुरू

रिफाइनरी की मुख्य रीढ़ मानी जाने वाली क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) के दोबारा एक्टिव होने से सभी प्रकार के फ्यूल प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग लाइन्स पूरी तरह चालू हो गई हैं। कंपनी ने बताया कि क्रूड ऑयल से निकलने वाले सभी प्रोडक्ट स्ट्रीम्स को अब आगे की प्रोसेसिंग के लिए सुरक्षित तरीके से डाउनस्ट्रीम यूनिट्स में भेजा जा रहा है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter