पाली में दर्दनाक हादसा: 35 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दीवार गिरने से गर्दन टूटी, अस्पताल ले जाते समय मौत
पाली में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 25 वर्षीय युवक की तीसरी मंजिल से गिरने और दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक की गर्दन की हड्डी टूट गई थी। गंभीर हालत में उसे बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पाली जिले में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक तीसरी मंजिल से करीब 35 फीट नीचे गिर गया और उसके ऊपर दीवार भी आ गिरी, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।