PM Modi Jodhpur Visit: 480 करोड़ के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का आज उद्घाटन, उड़ान 2.0 की शुरुआत; फिर पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर एयरपोर्ट के 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जोधपुर पहुंच गए। वायुसेना स्टेशन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जोधपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करना और छोटे शहरों को बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ना है।
करीब 37 एकड़ क्षेत्र में विकसित नया टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 6 एयरोब्रिज, 3 कन्वेयर बेल्ट, 5 लिफ्ट और एस्केलेटर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, वीआईपी और एग्जीक्यूटिव लाउंज जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह टर्मिनल मौजूदा भवन से लगभग छह गुना बड़ा है और इसकी यात्री क्षमता भी कई गुना बढ़ गई है। भवन के भीतर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली कलाकृतियां और वीर दुर्गादास राठौड़ तथा अमृता देवी जैसे महान व्यक्तित्वों की झलक भी देखने को मिलती है।
एयरपोर्ट कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा जिले के पचपदरा के लिए रवाना होंगे। वहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करने के साथ प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। वे सुबह जोधपुर पहुंचकर 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसी मंच से प्रधानमंत्री संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत करेंगे, जिससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।
जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री बालोतरा जिले के पचपदरा रवाना होंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
T 39 - जोधपुर को मिली आधुनिक एयर कनेक्टिविटी की नई पहचान। लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नया एयरपोर्ट टर्मिनल अब यात्रियों के लिए तैयार है। करीब 37 एकड़ में फैला यह टर्मिनल पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है और इसकी यात्री क्षमता लगभग 10 गुना तक बढ़ जाएगी।
नए टर्मिनल में 6… pic.twitter.com/igNC01xHZY