PM Modi Speech: 'बहन वसुंधरा राजे...', पचपदरा से पीएम मोदी ने किया पूर्व सीएम का खास ज़िक्र, जानें क्या कहा?

बालोतरा के पचपदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विशेष उल्लेख किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 4, 2026 • 4:26 PM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
PM Modi Speech: 'बहन वसुंधरा राजे...', पचपदरा से पीएम मोदी ने किया पूर्व सीएम का खास ज़िक्र, जानें क्या कहा?
“PM Modi Speech: 'बहन वसुंधरा राजे...', पचपदरा से पीएम मोदी ने किया पूर्व सीएम का खास ज़िक्र, जानें क्या कहा?”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/9b2a03
4 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/9b2a03
Google News
Copied
PM Modi Speech: 'बहन वसुंधरा राजे...', पचपदरा से पीएम मोदी ने किया पूर्व सीएम का खास ज़िक्र, जानें क्या कहा?

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए पुराने दिनों को याद किया और गुजरात-राजस्थान के बीच हुए नर्मदा जल समझौते का जिक्र किया। प्रधानमंत्री के इस बयान को राज्य की राजनीति में भाजपा की एकजुटता और समन्वय का अहम संकेत माना जा रहा है।

नर्मदा जल समझौते का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जल संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने पानी की समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है।

पीएम मोदी ने कहा, "जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था और वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं, तब हमने बिना किसी विवाद, बिना किसी आंदोलन और बिना किसी लड़ाई के गुजरात से नर्मदा का पानी राजस्थान के साथ साझा किया।" उन्होंने कहा कि उस समय कई राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद होते थे, लेकिन दोनों राज्यों ने सहयोग और विश्वास का उदाहरण पेश किया।

'बहन वसुंधरा राजे' कहकर दिया खास संदेश

पचपदरा रिफाइनरी परियोजना के शुरुआती दौर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, "बहन वसुंधरा राजे और मैंने मिलकर..."। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के योगदान का इस तरह सार्वजनिक उल्लेख राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह संदेश भाजपा के भीतर संगठनात्मक एकजुटता और वरिष्ठ नेतृत्व के सम्मान का संकेत देता है। इस बयान के बाद सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जयपुर से वर्चुअली जुड़ीं वसुंधरा राजे

प्रधानमंत्री मोदी जहां पचपदरा से रिफाइनरी और अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे थे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि वे जिस परियोजना को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

राजे ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण राजस्थान में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आने वाले समय में प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है।

जयपुर मेट्रो विस्तार और विकास परियोजनाओं का स्वागत

अपने संबोधन में वसुंधरा राजे ने जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि 50 किलोमीटर से अधिक के विस्तारित नेटवर्क से राजधानी की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और शहर के औद्योगिक तथा आवासीय क्षेत्रों को भी लाभ होगा।

54 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित करीब 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही युवा राजस्थान के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंच से वसुंधरा राजे का उल्लेख और दूसरी ओर जयपुर से राजे द्वारा प्रधानमंत्री के विजन की खुलकर सराहना को भाजपा के भीतर सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter