PM Modi Speech: 'अफवाहें फैलाकर देश को डराने की कोशिश हुई', राजस्थान से प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
बालोतरा के पचपदरा में ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ₹1.06 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संकीर्णता और क्रेडिट लेने की राजनीति के कारण इस परियोजना को पांच वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, जिसके चलते इसकी लागत करीब ₹37 हजार करोड़ से बढ़कर लगभग ₹80 हजार करोड़ तक पहुंच गई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार परियोजनाओं को केवल शिलान्यास तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मरुधरा का विकास देश की प्रगति का अहम आधार है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पचपदरा रिफाइनरी एक बड़ा कदम साबित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस की कार्यशैली में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जल संकट के समाधान को इसका सबसे बड़ा उदाहरण बताया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक प्रदेश की पानी की समस्या के स्थायी समाधान के… pic.twitter.com/T1AlbL43oH