राजस्थान निकाय चुनाव: 309 निकायों के लिए आरक्षण की लॉटरी जारी, देखें संभागवार पूरी लिस्ट
राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य की 309 शहरी निकायों के लिए अध्यक्षीय पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग की आरक्षित सीटों की विस्तृत सूची देखें।
प्रदेश में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से शहरी निकायों के प्रमुखों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाल दी गई है। शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई।
प्रदेश के कुल 309 शहरी निकायों (10 नगर निगम मेयर, 51 नगर परिषद सभापति और 248 नगर पालिका चेयरमैन) के पदों पर आरक्षण का खाका अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है।
आरक्षण तय करने का नियम
लॉटरी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वर्ष 2014 और 2019 में आरक्षित रही एससी-एसटी सीटों को इस बार आरक्षित सूची से बाहर रखा गया। इसके बाद बची सीटों पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या के अवरोही क्रम (Descending Order) यानी सर्वाधिक आबादी वाली सीटों को प्राथमिकता देते हुए सूची तैयार की गई। तत्पश्चात अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सीटों का निर्धारण किया गया।