RCA चुनाव का रास्ता साफ: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार, एडहॉक कमेटी ने वापस ली SLP

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव कराने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2026 • 2:15 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
RCA चुनाव का रास्ता साफ: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार, एडहॉक कमेटी ने वापस ली SLP
“RCA चुनाव का रास्ता साफ: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार, एडहॉक कमेटी ने वापस ली SLP”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/80f852
7 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/80f852
Google News
Copied
RCA चुनाव का रास्ता साफ: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार, एडहॉक कमेटी ने वापस ली SLP

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक और कानूनी विवाद के बीच चुनाव कराने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पूर्व एडहॉक कमेटी के सदस्यों की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) वापस ले ली गई। अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए मामले का निस्तारण कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

एडहॉक कमेटी के कुछ सदस्यों ने स्वयं को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधि बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। उनकी ओर से अधिवक्ता नरेंद्र सिंह यादव ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक आराधे की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि वह राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं है।

कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एडहॉक कमेटी की भूमिका पर नाराजगी भी जताई। अदालत ने टिप्पणी की कि एडहॉक कमेटी केवल अस्थायी रूप से चुनाव कराने के लिए गठित की गई थी, लेकिन उसका कार्यकाल बार-बार बढ़ाकर उसे ही संचालन का जिम्मा सौंप दिया गया। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आखिर चुनाव कब तक टाले जाएंगे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter