अलवर जिला अस्पताल में हंगामा: गार्ड ने अटेंडेंट की कॉलर पकड़ी, नाइट सुपरवाइजर कमरे में सोता रहा

अलवर जिला अस्पताल में देर रात मरीजों के परिजनों और गार्ड्स के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि गार्ड्स ने अटेंडेंट्स के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें वार्ड से बाहर निकाला।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 25, 2026 • 2:26 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अलवर जिला अस्पताल में हंगामा: गार्ड ने अटेंडेंट की कॉलर पकड़ी, नाइट सुपरवाइजर कमरे में सोता रहा
“अलवर जिला अस्पताल में हंगामा: गार्ड ने अटेंडेंट की कॉलर पकड़ी, नाइट सुपरवाइजर कमरे में सोता रहा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/da6d9b
25 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/da6d9b
Google News
Copied
अलवर जिला अस्पताल में हंगामा: गार्ड ने अटेंडेंट की कॉलर पकड़ी, नाइट सुपरवाइजर कमरे में सोता रहा

राजस्थान के अलवर जिला अस्पताल में गुरुवार देर रात मरीजों के परिजनों और सुरक्षा गार्ड्स के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गार्ड्स ने मरीजों के अटेंडेंट्स के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें वार्ड से जबरन बाहर निकाल दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा और तीखी नोकझोंक चलती रही।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब हंगामे के दौरान अस्पताल व्यवस्था संभालने वाले नाइट सुपरवाइजर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोते रहे। बाद में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी।

परिजनों ने लगाए गार्ड्स पर बदसलूकी के आरोप

जाड़ला (कठूमर) निवासी सोनू ने बताया कि उनकी मां आंतों के संक्रमण के कारण पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वह वार्ड में मां के पास बैठे थे, तभी गार्ड्स अटेंडेंट्स को बाहर निकालने पहुंचे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter