"रेत से पटना तक: मंजू चौधरी ने रच दिया स्वर्णिम इतिहास"
पटना, बिहार में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बायतु की खोखसर पश्चिम ग्राम पंचायत की मंजू चौधरी ने रोड साइक्लिंग की 20 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका साइक्लिंग में पहला गोल्ड मेडल है।
पटना/बायतु, 14 मई।
बिहार की राजधानी पटना में चल रहे 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु उपखंड की बेटी मंजू चौधरी ने नया इतिहास रच दिया है। खोखसर पश्चिम ग्राम पंचायत निवासी और श्री हनुमान राम की पुत्री मंजू ने रोड साइक्लिंग की 20 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।
यह मंजू चौधरी का साइक्लिंग खेल में पहला स्वर्ण पदक है, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे बायतु और बाड़मेर जिले के लिए गर्व का क्षण है।