सऊदी अरब में संदिग्ध मौत: बालोतरा के युवक रमेश कुमार मेघवाल का शव एक महीने बाद भारत पहुंचा, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पैरवी से मिली सफलता

राजस्थान के बालोतरा जिले के सोहड़ा गांव के युवक रमेश कुमार मेघवाल की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के एक महीने बाद उनका शव भारत लाया गया। एजेंटों द्वारा धोखा देकर ले जाए जाने और वहां शोषण-मारपीट के आरोप लगे हैं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की विदेश मंत्री से पैरवी और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से शव दिल्ली पहुंचा और जयपुर होते हुए गांव लाया जाएगा। परिवार मौत की निष्पक्ष जांच और एजेंटों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 18, 2025 • 11:33 AM  1.1k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सऊदी अरब में संदिग्ध मौत: बालोतरा के युवक रमेश कुमार मेघवाल का शव एक महीने बाद भारत पहुंचा, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पैरवी से मिली सफलता
“सऊदी अरब में संदिग्ध मौत: बालोतरा के युवक रमेश कुमार मेघवाल का शव एक महीने बाद भारत पहुंचा, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पैरवी से मिली सफलता”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Dec 2025
https://thekhatak.com/saudi-arabia-indian-worker-ramesh-meghwal-suspicious-death-body-repatriated-balotra-rajasthan
Google News
Copied
सऊदी अरब में संदिग्ध मौत: बालोतरा के युवक रमेश कुमार मेघवाल का शव एक महीने बाद भारत पहुंचा, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पैरवी से मिली सफलता

राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा तहसील स्थित सोहड़ा (मेघवालों की ढाणी) गांव के 19 वर्षीय युवक रमेश कुमार मेघवाल की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के लगभग एक महीने बाद आखिरकार उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया। 18 दिसंबर 2025 को सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर शव पहुंचने की जानकारी सामने आई है। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की सक्रिय पैरवी और विदेश मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद यह प्रक्रिया पूरी हुई। शव को दिल्ली से जयपुर लाया जाएगा और वहां कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद सड़क मार्ग से इसे पैतृक गांव सोहड़ा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter