मानसून की आखिरी मेहरबानी या फिर बढ़ेगा तापमान? जानिए अगले 7 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन 23 अगस्त से मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ जाएगा। राज्य में अब तक सामान्य से 17% कम बारिश हुई है, जिसके कारण आने वाले हफ़्ते में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान में इस साल मानसून आंख-मिचौली खेल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का 'यलो अलर्ट' जारी किया है, जिससे कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद है। वहीं, 22 अगस्त को भी 13 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। लेकिन इसके बाद 23 अगस्त से अगले 4-5 दिनों तक पूरे राज्य में मानसून के फिर से कमजोर पड़ने की संभावना है।
अगर आप अगले कुछ दिनों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम:
सामान्य से 17% कम बरसे बदरा