टाइमिंग की दौड़ बनी जानलेवा! जोधपुर में सिटी बस की चपेट में आया बुजुर्ग हादसे का वीडियो हुआ वायरल..
जोधपुर में तेज रफ्तार सिटी बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। स्थानीय लोगों ने सिटी बस चालकों की लापरवाही और टाइमिंग के दबाव में तेज रफ्तार चलाने पर सवाल उठाए हैं।
जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। शहर में एक बार फिर सिटी बस की रफ्तार का खामियाजा एक बुजुर्ग साइकिल सवार को भुगतना पड़ा। रूट नंबर 7 की सिटी बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर हुई टक्कर के बाद का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और घायल बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आए।
