उदयपुर रेप प्रयास केस में भाजपा नेता को झटका: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाई, पुलिस जांच फिर तेज
उदयपुर में रेप के प्रयास मामले में आरोपी भाजपा नेता को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाते हुए पुलिस को दोबारा कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने मामले को गंभीर बताते हुए गहन जांच की जरूरत बताई।
उदयपुर में रेप के प्रयास के चर्चित मामले में आरोपी भाजपा नेता को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पहले लगी रोक को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दोबारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकेगी।
राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि इस प्रकरण में विस्तृत और निष्पक्ष पुलिस जांच आवश्यक है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए जांच को रोकना उचित नहीं माना जा सकता।
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
न्यायाधीश मुननुरी लक्ष्मण की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी की ओर से दिए गए तर्क अदालत को संतुष्ट नहीं कर पाए। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर है और इसकी गहन जांच जरूरी है।