विधानसभा में पहले दिन हंगामा: कांग्रेस का 'वोट चोर' नारा, भाजपा का 'गाली बाज राहुल' पलटवार, खेजड़ी बचाओ की गूंज

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे के साथ शुरू, कांग्रेस-भाजपा विधायकों की नारेबाजी और निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की खेजड़ी संरक्षण कानून की मांग चर्चा में रही। सदन की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित, कोचिंग सेंटर रेगुलेशन बिल पर प्रवर समिति की रिपोर्ट पेश।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 1, 2025 • 12:05 PM  312
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
विधानसभा में पहले दिन हंगामा: कांग्रेस का 'वोट चोर' नारा, भाजपा का 'गाली बाज राहुल' पलटवार, खेजड़ी बचाओ की गूंज
“विधानसभा में पहले दिन हंगामा: कांग्रेस का 'वोट चोर' नारा, भाजपा का 'गाली बाज राहुल' पलटवार, खेजड़ी बचाओ की गूंज”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 Sep 2025
https://thekhatak.com/uproar-in-the-assembly-on-the-first-day-congress-vote-chor-slogan-bjp-s-gaali-baaz-rahul-hit-back-khejri-bachao-ki-echo
Google News
Copied
विधानसभा में पहले दिन हंगामा: कांग्रेस का 'वोट चोर' नारा, भाजपा का 'गाली बाज राहुल' पलटवार, खेजड़ी बचाओ की गूंज

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नारेबाजी और तख्तियों के प्रदर्शन ने सत्र की शुरुआत को गरमागरम बना दिया। इस बीच, निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी संरक्षण कानून की मांग को लेकर सुर्खियां बटोरीं।

कांग्रेस विधायकों ने "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए और तख्तियां लहराकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी की, विशेष रूप से जयपुर ग्रामीण में गड़बड़ी कर जीत हासिल की। जवाब में, भाजपा विधायकों ने "गाली बाज राहुल गांधी" के नारे लगाकर पलटवार किया।

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं लिया। नाराज स्पीकर ने कहा, "सदन की गरिमा बनाए रखें। यह बाजार या चौराहा नहीं है।" उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और अनुचित शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हंगामे के बीच, सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई, क्योंकि मंगलवार को अवकाश रहेगा।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter