बीमार पैंथर को रस्सी से बांधकर घसीटा, वायरल वीडियो ने खोली क्रूरता की पोल; वन विभाग ने लिया एक्शन

रामगढ़ टाइगर रिजर्व में ग्रामीणों ने बीमार पैंथर को रस्सी से बांधकर घुमाया और वीडियो बनाए, जो वायरल हुए। वन विभाग ने पैंथर को रेस्क्यू कर कोटा पशु चिकित्सालय भेजा। जांच शुरू, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 23, 2025 • 7:01 PM  416
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बीमार पैंथर को रस्सी से बांधकर घसीटा, वायरल वीडियो ने खोली क्रूरता की पोल; वन विभाग ने लिया एक्शन
“बीमार पैंथर को रस्सी से बांधकर घसीटा, वायरल वीडियो ने खोली क्रूरता की पोल; वन विभाग ने लिया एक्शन”
Favicon
Read more on thekhatak.com
23 Jun 2025
https://thekhatak.com/sick-panther-dragged-by-rope-viral-video-exposes-brutality-forest-department-takes-action
Google News
Copied
बीमार पैंथर को रस्सी से बांधकर घसीटा, वायरल वीडियो ने खोली क्रूरता की पोल; वन विभाग ने लिया एक्शन

रामगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बीमार पैंथर के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पैंथर को कुत्ते की तरह रस्सी से बांधकर घुमाया और उसके साथ खेलते रहे। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैंथर को रेस्क्यू कर कोटा पशु चिकित्सालय पहुंचाया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह रामगढ़ टाइगर रिजर्व के नजदीकी आबादी क्षेत्र में एक पैंथर घुस आया। शुरुआत में ग्रामीणों में दहशत फैल गई, लेकिन जब पैंथर ने कोई हरकत नहीं की, तो ग्रामीण उसके करीब चले गए। ग्रामीणों ने पैंथर के गले में कपड़े की रस्सी बांधी और उसे धक्का देकर इधर-उधर घुमाने लगे। एक ग्रामीण ने तो पैंथर के मुंह पर कपड़ा तक बांध दिया। इस दौरान कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को अपने कब्जे में लिया। रामगढ़ रेंजर सुमित कन्नौजिया ने बताया कि पैंथर बीमार प्रतीत हो रहा था और कमजोरी के कारण कोई प्रतिरोध नहीं कर पा रहा था। पैंथर की स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत कोटा पशु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter