नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा; पॉक्सो एक्ट में होगी कार्रवाई

सीकर में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप के लिए होटल में कमरा उपलब्ध कराया था और घटना के बाद विदेश फरार हो गया था। पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर उसे पकड़ लिया और अब पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 24, 2026 • 4:18 PM  14
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा; पॉक्सो एक्ट में होगी कार्रवाई
“नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा; पॉक्सो एक्ट में होगी कार्रवाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Mar 2026
https://thekhatak.com/sikar-minor-rape-case-hotel-operator-arrested-delhi-airport
Google News
Copied
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा; पॉक्सो एक्ट में होगी कार्रवाई

राजस्थान के सीकर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से उस समय दबोचा गया, जब वह विदेश से वापस भारत लौटा।जीणमाता थाना पुलिस के अनुसार, यह मामला 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म से जुड़ा है। घटना जीणमाता इलाके की एक होटल में हुई थी, जहां मुख्य आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि होटल संचालक ने पीड़िता के नाबालिग होने के बावजूद आरोपी को कमरा किराए पर दिया, जिससे यह अपराध संभव हो सका।

पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन होटल संचालक घटना के बाद विदेश फरार हो गया था। इसके चलते पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया।जैसे ही आरोपी विदेश से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना अधिकारी राकेश कुमार मीणा के मुताबिक, नाबालिग से दुष्कर्म के लिए होटल में कमरा उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है। इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter