स्टेनोग्राफर पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप पुलिस ने कमरे को किया सील

स्टेनोग्राफर पूजा ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की, जबकि उनके कॉन्स्टेबल पति हरीश सब्जी लेने गए थे। पूजा के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 3, 2025 • 1:25 PM  1.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
स्टेनोग्राफर पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप पुलिस ने कमरे को किया सील
“स्टेनोग्राफर पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप पुलिस ने कमरे को किया सील”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Aug 2025
https://thekhatak.com/stenographer-wife-commits-suicide-by-hanging-herself-family-alleges-murder-police-seals-room
Google News
Copied
स्टेनोग्राफर पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप पुलिस ने कमरे को किया सील

पाली के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय पूजा ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा के पति हरीश, जो पाली पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल हैं, उस समय बाजार सब्जी लेने गए थे। जब वह सुबह करीब 9 बजे घर लौटे, तो पूजा को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

औद्योगिक नगर थाने के SHO जसवंत सिंह ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। हरीश, जो श्रीगंगानगर जिले के दोओ गांव के रहने वाले हैं, अपनी पत्नी पूजा के साथ राजीव नगर में किराए के मकान में रहते थे। पूजा चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थीं और कुछ दिन पहले ही पाली आई थीं। शनिवार सुबह हरीश के घर लौटने पर पूजा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही ASP विपिन कुमार, सीओ सिटी उषा यादव, SHO जसवंत सिंह और ASI संपत राज मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पूजा के पीहर पक्ष (श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर) को सूचित किया। पीहर पक्ष के आग्रह पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और शव को फंदे से नहीं उतारा। 2 अगस्त की रात 10 बजे पूजा के पिता रामचंद्र और परिवार के अन्य सदस्य श्रीगंगानगर से पाली पहुंचे। इसके बाद शव को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter