बाड़मेर में नकली खाद्य सामग्री पर सख्त कार्रवाई: 24 प्रतिष्ठानों पर ₹46.90 लाख का जुर्माना
बाड़मेर में 24 प्रतिष्ठानों पर नकली और दूषित खाद्य सामग्री बेचने के लिए ₹46.90 लाख का जुर्माना लगाया गया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनता से सतर्क रहने की अपील की।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बाड़मेर ने नकली और दूषित खाद्य सामग्री बेचने वाले 24 प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन प्रतिष्ठानों पर कुल ₹46.90 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में की गई है।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर ने जनता से अपील की है कि वे इन प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री खरीदने में सावधानी बरतें। नीचे उन प्रतिष्ठानों और उन पर लगाए गए जुर्माने की सूची दी गई है:
-
राज सरोवर कैफे, बाड़मेर - कुल्फी (मारवाड़ी चौपाटी): ₹1,00,000