फाइनल से पहले टीम इंडिया का बड़ा फैसला, अहमदाबाद में बदला होटल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल लिया है। होटल बदलने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 7, 2026 • 4:51 PM  12
खेल
NEWS CARD
Logo
फाइनल से पहले टीम इंडिया का बड़ा फैसला, अहमदाबाद में बदला होटल
“फाइनल से पहले टीम इंडिया का बड़ा फैसला, अहमदाबाद में बदला होटल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Mar 2026
https://thekhatak.com/team-india-changes-hotel-in-ahmedabad-before-t20-world-cup-2026-final
Google News
Copied
फाइनल से पहले टीम इंडिया का बड़ा फैसला, अहमदाबाद में बदला होटल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल लिया है। बताया जा रहा है कि टीम पहले जिस होटल में ठहरी हुई थी, वहां से अब पूरी टीम को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि होटल बदलने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, जिस होटल में भारतीय टीम पहले रुकी हुई थी, उसी दौरान उसे दो अहम मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल और इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का मैच शामिल बताया जा रहा है। ऐसे में फाइनल से पहले होटल बदलने के फैसले को कई लोग टीम का ‘टोटका’ भी मान रहे हैं।

क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ी और टीमें अपने प्रदर्शन से जुड़ी मान्यताओं और रूटीन को काफी अहमियत देते हैं। बड़े मुकाबलों से पहले माहौल बदलने या नई जगह पर रुकने जैसे फैसले कई बार खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए भी किए जाते हैं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter